कुर्था: बेनीपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल
Kurtha, Arwal | Sep 11, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के बेनीपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। चमंडी निवासी रंजन यादव (23) ऑटो से यात्रियों को लेकर कुर्था आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रंजन की हालत गंभीर बताई गई है।