नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में स्मैक पीने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने घर से खींचकर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बीते गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई।