"विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसिलिंग, स्टार्ट-अप एवं एंटरप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन एवं प्रौद्योगिकी सम्बन्धी दो दिवसीय कार्यशाला तथा मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य तथा सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का प्रथम दिवस 12 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा और डिग्री पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा के साथ तकनीकी दक्षता, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता और रुचि को पहचानकर रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने का आह्वान किया।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान ने अपने अनुभव साक्षा करते हुये विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की ललक पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल एवं रुचि के अनुरूप करियर का चयन करने तथा उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा तैयार प्रौद्योगिकी मॉडल की सराहना करते हुए कुछ सुझावों के साथ उनकी होसला अफजाई की।
कार्यशाला के प्रथम दिवस विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और कॉर्पोरेट क्षेत्र की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कोफाउंडर ग्लो टेकीफाई ग्वालियर की सुश्री स्वाति मित्तल, श्री अनुपम तोमर एसडीओ जल संसाधन भिण्ड, श्री रविन्द्र श्रीवास्तव एसडीओ पीडब्लूडी भवन भिण्ड, श्री बी.एल. मरकाम जी.एम डी.आई.सी भिण्ड, श्री अश्वनी शर्मा जिला समन्वयक सेड मैप भिण्ड ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, स्टार्टअप, प्रबंधन एवं करियर निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
कार्यशाला में सिविल कंप्यूटर साइंस तथा मॉडर्न ऑफिस मेनेजमेंट के साथ संभागीय आईटीआई भिण्ड के विभिन्न ट्रेड के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के साथ करियर के नए अवसरों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।
विद्यार्थियों ने करियर, रोजगार, स्वरोजगार एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विषय विशेषज्ञ द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रूपल पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
11 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026