लखीसराय: नया बाजार केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली
लखीसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की पूर्वाह्न 8:15 पर शुरू हुई इस यात्रा में डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी , एसडीओ एवं अनय वरिय पदाधिकारी मौजूद रहे।