चरपोखरी: जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने मनैनी में किया उद्घाटन, पहरपुर के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
मनैनी गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगलवार की रात 7 बजे के करीब उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक मंच पर पहरपुर गांव के कलाकारों ने ‘भाई-बहन के प्यार’ नाटक का भव्य मंचन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।