विदिशा: जिले के सभी निजी स्कूल संघ ने जिपं कार्यालय पहुंचकर CEO को ज्ञापन सौंपा, RTE की ₹15 करोड़ राशि दिलाने की मांग की
हाल ही में जिला पंचायत के माध्यम से जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद निजी स्कूल संचालकों को संपत्ति कर के रूप में लाखों रुपए की राशि का भुगतान करने संबंध है नोटिस भेजा है। इसी को लेकर निजी स्कूल संघ द्वारा बुधवार शाम 4 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिलेभर के निजी स्कूल संचालको ने जिला पंचायत सीईओ सुरभि तिवारी को ज्ञापन दिया।