जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोहन में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना गोहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बकरी चोरी और पशुपालक को घायल करने की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे संपर्क मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान संदिग्ध बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिफ पुत्र अहमद रसूल (35), निवासी बदनपुर थाना गोहन के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी उदल पुत्र राजू (21), निवासी नाहिली थाना कुठौंद भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक ब्लेडनुमा चाकू बरामद किया गया।
एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि घायल आरोपी आशिफ पूर्व में गो-तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
कुछ दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ गोहन क्षेत्र में एक पशुपालक से मारपीट कर उसकी तीन बकरियां चोरी कर ली थीं।
विवेचना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।
फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार दो अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
मुठभेड़ में शामिल प्रमुख पुलिस अधिकारी एवं टीम
एएसपी डॉ. ईशान सोनी के निर्देशन में कार्रवाई
एसओजी प्रभारी रिंकू चौधरी
थाना प्रभारी गोहन सतीश कुमार कुशवाहा
एसओजी टीम
सर्विलांस सेल
थाना गोहन पुलिस टीम
आपकी राय क्या है?
क्या लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ों से अपराधियों में डर बढ़ेगा, या अपराध पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदमों की जरूरत है?
वीडियो सुनिए कि एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कहा...
अपनी राय जरूर बताइए और कमेंट बॉक्स में लिखिए — क्या जालौन पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है?
#BreakingNews #Jalaun #Orai #Gohan #PoliceEncounter #UPPolice #SOG #Surveillance #CrimeNews #GoatTheft #BundelkhandExpressway #Encounter #ASP #IshanSoni #RinkuChaudhary #SatishKumarKushwaha #UttarPradesh #JalaunPolice #CrimeReporter
#गोहन_में_पुलिस_मुठभेड़ #बकरी_चोरी_कांड_का_खुलासा
Kalpi, Jalaun | Jun 27, 2026