बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से 6,590.94 लीटर शराब बरामद, आगरा से गुवाहाटी व झारखंड जा रही थी
Buxar, Buxar | Jun 23, 2025 बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का धंधा थम नहीं रहा है. नशे के सौदागर मद्य निषेध अधिनियम की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसके लिए हर बार नए-नए तरकीब अपनाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आते हैं. आए दिन भारी मात्रा में पकड़ी जा रही शराब की खेप इसकी मिसाल है. इस कड़ी में मद्य निषेध विभाग की टीम को सोमवार को भी पकड़ा गया है.