बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट से 450 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, कंटेनर ट्रक जब्त
Buxar, Buxar | Jun 22, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चप्पल के कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही कुल 450 लीटर अवैध विदेशी शराब को एक कंटेनर ट्रक से बरामद किया गया है। यह ट्रक राजस्थान नंबर का था, जिसमें कुल 50 पेटियों में 600 बोतल शराब रखी गई थी।