बक्सर: रामरेखा घाट के पास झुग्गी बस्ती से पुलिस ने 90 पीस शराब बरामद की, तस्कर चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Buxar, Buxar | Jun 22, 2025 शहर के रामरेखाघाट के पास स्थित झुग्गी बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने रविवार को संध्या 6:00 बजे शराब बरामद की है. पुलिस को देखते ही तस्कर बोरे को छोड़ मौके से फरार हो गया. नीले रंग के बोरे से 90 पीस शराब बरामद हुई. जिसकी कुल मात्रा 16.20 लीटर है.