बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने आगरा से आ रहा शराब से लदा ट्रक पकड़ा, 6140.94 लीटर शराब बरामद, 1 गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 23, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने भूसी की आड़ में छिपाकर लाए जा रहे कुल 6140.94 लीटर शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया।उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया।