चम्बा: भरमौर में बादल फटने से सैलाब, 40-50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए
Chamba, Chamba | Aug 18, 2026 भरमौर के ग्राम पंचायत बलोठ के 84 चला में बादल फटने से भारी सैलाब आया। लोहे का पुल बह गया और रास्ता टूट गया। 40-50 श्रद्धालु रास्ते में फंसे थे, जिन्हें पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने लकड़ी की पुलिया बनाकर सुरक्षित निकाला। प्रशासन से मौके की मरम्मत की मांग की गई है।