*कहानी बदलाव की*
*जल जीवन मिशन से बदला जीवनः ग्राम मड़खेड़ा के 245 परिवारों को मिला ‘‘हर घर जल’’ का उपहार*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर जल पहुंचाने के संकल्प के साथ ‘जल जीवन मिशन’ से पोहरी विकासखंड के ग्राम मड़खेड़ा के ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर स्थित इस गाँव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण कर घर-घर नल कनेक्शन दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से गाँव के सभी 245 परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और वर्षों पुराना पेयजल संकट हमेशा के लिए समाप्त हो गया है।
योजना के क्रियान्वयन से पूर्व ग्राम मड़खेड़ा के निवासी पेयजल हेतु केवल स्थानीय हैंडपंपों एवं दूर-दराज के स्रोतों पर ही निर्भर थे। सबसे अधिक कठिनाई गाँव की महिलाओं को उठानी पड़ती थी, जिन्हें पीने और घर के कामकाज के लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर घाटी के नीचे से पानी लाना पड़ता था। इ�