केन्द्रीय कारागृह उदयपुर एवं महिला जेल का निरीक्षण
@followers @top fans News 24 Udaipur
#CentralJail #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 7 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे राहुल चौधरी ने केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक केन्द्रीय कारागृह राजपाल सिंह एवं जेल प्रशासन के अधिकारीगण तथा प्राधिकरण से संतोष मेनारिया भी उपस्थित रहे।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल के निरीक्षण के दौरान बंदीजन को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही निरुद्ध बंदीजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, पैरोल इत्यादि के बारे में भी जानाकारी ली गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान असिस्टेंट एल.ए.डी.सी अधिवक्ता अभिषेक जोशी, प्रेरणा अवचार, कृष्णा वैष्णव एवं श्वेता चावत द्वारा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल स्कीम के तहत अभियुक्त को प्रदान की जाने वाली अधिवक्ता की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
Girwa, Udaipur | Sep 7, 2026