उदयपुर का सबसे बड़ा देबारी ग्रेट सेपरेटर सर्कल बना ट्रेफिक जाम का अड्डा।
District Collector & Magistrate - Udaipur Udaipur Police National Highways Authority of India - NHAI National Highways @followers @top fans News 24 Udaipur
#RoadSafety #HighwaySafety #trafficjam #NHAI #udaipur #debari
यहाँ पर भारी भरकम ट्रक और ट्रोले वाले हाइवे पर ही ट्रक को घंटो पार्क कर देते है जिससे हाइवे पर यातायात प्रभावित होता है , सड़क पर लम्बा जाम तक लग जाता है , सीधा -सीधा कहे तो सिक्स लेन हाइवे पर ट्रक वाले ने अतिक्रमण कर रखा है , और कई बार इन ट्रक की वजह से गंभीर सड़क दुर्घटना हो चुकी है कई लोगो की जान तक जा चुकी है परन्तु इन ट्रक वालो को रोकने वाला कोई नहीं , ना हाइवे पेट्रोलिंग टीम को सूद है और ना ही उदयपुर यातायात पुलिस को कोई सूद है - और तो और हाइवे किनारे फल -फ्रूट और नारियल पानी बेचने वालो ने अतिक्रमण कर रखा है -इन्होने सड़क पर ही अपनी दुकाने लगा रखी है जिससे भी यातायात बाधित होता है - परन्तु जिम्मेदार सभी मूकदर्शक बने हुए है , किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है -तकलीफ तो जनता को भुगतनी पड़ रही है। क्या इस खबर के बाद उदयपुर जिला प्रशासन , उदयपुर यातायात विभाग एवं NHAI मामले में सुध लेकर कोई ठोस करवाई करेगी या फिर हाइवे पर ऐसे ही अतिक्रमण होता रहेगा और प्रसाशन मुखदर्शक बनकर तमाशा देखता रहेगा।
Girwa, Udaipur | Sep 7, 2026