मिशन शक्ति का दमदार संदेश! कक्षा 12 की छात्रा नैन्शी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, संभाली डकोर थाने की कमान
बेटियों के आत्मविश्वास को मिली नई उड़ान, पुलिस की कुर्सी पर बैठकर नैन्शी ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश!
उरई, जालौन। मिशन शक्ति अभियान के तहत मुहाना इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नैन्शी को एक दिन के लिए थाना डकोर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
इस अनूठी पहल से छात्रा का उत्साह बढ़ा और बेटियों को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति की यह पहल साबित करती है कि बेटियां सिर्फ सपने नहीं देखतीं, बल्कि जिम्मेदारी संभालने का दम भी रखती हैं।
यह कदम अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
#MissionShakti #JalaunPolice #ThanaDakor #Urai #Jalaun #WomenEmpowerment #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #नारी_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #मिशन_शक्ति #BreakingNews #FMNewsTV #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Oct 16, 2026