बाह: देवता पेट्रोल पंप के पास दो बाइक आपस में भिड़ी तीन लोग घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत देवता पेट्रोल पंप के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना से सड़क पर हड़कंप का माहौल हो गया। इस हादसे में एक बाइक पर एक युवक व दूसरी बाइक पर पति-पत्नी सवार थे। घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी है।