परैया: परैया रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में गिरे मिले वृद्ध, स्थानीय अस्पताल से गया के मेडिकल कॉलेज रेफर
Paraiya, Gaya | Oct 17, 2026 परैया रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को एक वृद्ध व्यक्ति अचेत अवस्था में गिरे हुए मिले। स्थानीय ग्रामीणों व रेल कर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परैया में भर्ती किया। घायल ने अपना नाम बृजनंदन साव व पता बोकारो बताया है। अयोध्या से लौट रहे सर और पैर में गंभीर चोट के निशान है। वृद्ध को ANMMCH रेफर कर दिया है। परिजनों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।