बेगूसराय: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को लेकर DM ने प्रेक्षागृह में की बैठक, कई निर्देश दिए
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दण्डाधिकारियों, कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की विस्तृत बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी.