समाहरणालय, बेगूसराय में दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में भू-समाधान, भूमि विवाद, अतिक्रमण, कृषिस्तान, खनन, उत्पाद, ड्रग्स, न्यायालय, नीलाम पत्र, परिवहन, एसडीओ कोर्ट, जनता दरबार एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के कार्यों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
साथ ही, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण, न्यायालयीन प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग तथा जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Jul 28, 2026