श्रावणी मेला 2026 | सिमरिया घाट एवं कांवरिया पथ का निरीक्षण।
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आज जिला प्रशासन द्वारा सिमरिया घाट एवं कांवरिया पथ की रूट लाइनिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय, एसडीपीओ सदर-2, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा जिला प्रशासन, बेगूसराय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
IPRD Bihar
#ShravaniMela2026 #SimariyaDham #begusarai
3 views | Begusarai, Bihar | Jul 28, 2026