राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय, बेगूसराय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा प्रत्येक चुनाव में जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला, पौधरोपण, मतदान जागरूकता पेंटिंग प्रदर्शनी, नए मतदाता पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण, मॉडल पोलिंग स्टेशन का प्रदर्शन, निर्वाचन क्विज एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
IPRD Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#begusarai
#electoralliteracyclub
2 views | Begusarai, Bihar | Jul 28, 2026