सहसवान: कोल्हाई गौशाला में नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कोल्हाई गौशाला में नोडल अधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं, गर्मी से बचाव के लिए पंखे चालू मिले, ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थायी गौशाला में नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत नौटियाल ने औचक निरीक्षण कर गौशाला की व्यवस्थाओं को मौके पर स्वयं देखा। उन्होंने गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।