मिहींपुरवा: मोतीपुर पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब की बरामदगी की
खबर है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के बाबईनाले के किनारे जंगल में कुछ लोग भट्टी लगाकर कच्ची शराब बना रहे थे। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे दबिश दी दबिश के दौरान 150 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी काo गणेश पांडे अखिलेश कुमार जितेंद्र गुप्ता गौरव गौड़ विनय मौजूद रहे।