फुलवारी: भाकपा माले की 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' फुलवारी शरीफ में पहुंची, 26 अक्टूबर तक चलेगी
Phulwari, Patna | Oct 25, 2024 नवादा से शुरू हुई भाकपा माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा शुक्रवार शाम कारीब 5:00 बजे फुलवारी शरीफ पहुंची। इस यात्रा में भारी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा के जरिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत कई मांगों को सरकार के सामने रखा गया है। यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी।बिहार के अलग-अलग हिस्सों में यह यात्रा पांच चरणों में जाएगी।