फुलवारी: फुलवारी शरीफ में ITBP का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए
Phulwari, Patna | Oct 24, 2024 फुलवारी शरीफ स्थित आईटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे आईटीबीपी के 63वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के द्वारा खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनकर भी सम्मानित किया गया।