फुलवारी: पटना एम्स में फिजियोलॉजी प्रोफेसरों का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन, पढ़ाने की विधियों का आदान-प्रदान होगा
Phulwari, Patna | Oct 24, 2024 पटना एम्स में फिजियोलॉजी विशेषज्ञों के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन असोपिकोन 2024 महासमागम का आयोजन किया गया है, जो 26 अक्टूबर तक चलेगा। गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे यह बताया गया कि इस समारोह में जितने भी फिजियोलॉजी के प्रोफेसर शामिल हुए हैं वह सभी एक दूसरे के साथ पढ़ाने की विधि शेयर करेंगे।