फुलवारी: फुलवारी शरीफ के गोनपूरा से 90 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक कार जब्त
Phulwari, Patna | Oct 25, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में आए दिन शराब तस्कर शराब तस्करी की घटना के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस भी इन शराब तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे फुलवारी शरीफ के गोनपुरा से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 90 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। मौके से एक कार को भी जप्त किया गया है।