फुलवारी: फुलवारी शरीफ में बिस्कुट फैक्ट्री के पास प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Phulwari, Patna | Oct 24, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बिस्किट फैक्ट्री के पास गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बाइक पर सवार 3 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह के पुत्र 36 वर्षीय अमित सिंह के रूप में हुई है। मृतक फुलवारी शरीफ के बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ का रहने वाला हैं।