व्याहुत धर्मशाला पोड़ैयाहाट में शनिवार की रात्रि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।इस दौरान गीत संगीत की जोरदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन ब्याहुत कलवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया था। पोड़ैयाहाट के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक फगुआ गीत गाए गए।अबीर गुलाल के साथ अल्पाहार की भी व्यवस्था थी।