निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायतों में लोकपाल का औचक निरीक्षण, कहीं पंचायत पर ताला तो कहीं रिकॉर्ड में गड़बड़ी
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के लोकपाल अभिषेक सोनी ने निंबाहेड़ा की गादोला, बांगेरड़ा मामादेव और लसड़ावन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। बांगेरड़ा में दोपहर 12:30 बजे तक पंचायत मुख्यालय पर ताला मिला, जबकि गादोला में भी कोई कार्मिक मौजूद नहीं था। बांगेरड़ा में 23 श्रमिकों को इंटरलॉकिंग टाइल्स के बजाय अन्य कार्यों में लगाया