मंझनपुर: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी रईश, निवासी तुर्तीपुर की काली कमाई पर वार, पुलिस ने ₹6 लाख का ट्रक किया कुर्क
अपराध से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए मंझनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की। थाना करारी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त रईश पुत्र स्वर्गीय जहीर निवासी ग्राम तुर्तीपुर, थाना करारी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपराध से कमाए गए काले धन से टाटा मिनी ट्रक जिसकी कीमत 6 लाख है।