#पानी_की_टंकी_पर_चढ़ा_युवक__
#नशा_रोकने_को_लेकर_पांच_सूत्रीय_मांग
#एसडीएम_को_सौंपा_ज्ञापन__
#ब्रजनगर_____
क्षेत्र के गांव खेड़ली गुर्जर में गांव मोराका निवासी फूलसिंह गुर्जर आज पानी की टंकी पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीना,तहसीलदार कमल चंद शर्मा,जालुकी थानाधिकारी मनीराम शर्मा मौके पर पहुंचे।ओर युवक को आश्वाशन देकर नीचे उतारा।
#क्षेत्र में अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा स्कूल, कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में स्थित नशे के ठेकों / दुकानों को तुरंत हटाया जाए।
#तहसील स्तर पर एक सरकारी, निःशुल्क नशा-मुक्ति एवं परामर्श केंद्र खोला जाए, जहाँ गरीब परिवारों का मुफ्त इलाज हो सके।
#सभी सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में हर महीने नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाए जिसमें पुलिस, डॉक्टर व सामाजिक कार्यकर्ता युवाओं को जागरूक करें।
#नशे के बड़े तस्करों व सप्लायरों पर NSA और गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाए व उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाए।
#युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान, पुस्तकालय और रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।