देहरादून 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप।
उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना 'जेनी प्रकरण' एक बार फिर गरमा गया है। वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जेनी ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता बुलाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का सीधा आरोप दोहराया।
जेनी ने दावा किया कि उनके साथ गंभीर मानसिक और शारीरिक शोषण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मानसिक अस्पताल में रखा गया, जहाँ उनसे कुछ कागजातों पर दबाव डालकर हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति बेहद खराब थी और सीबीआई के अधिकारी भी उनसे अस्पताल में सिर्फ एक बार मिलने आए थे। जेनी के इन गंभीर आरोपों के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।