पालोजोरी: रामनवमी को लेकर पालोजोरी में तैयारियां अंतिम चरण में, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' को लेकर पालोजोरी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के तमाम हनुमान मंदिरों और पूजा समितियों ने भव्य आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे बाजार क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा और महावीरी पताकों से पाट दिया गया है।