बिल्हौर: चौबेपुर में तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाडेपुर गांव के बाहर स्थित एक तालाब में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनिल उर्फ मझिले के रूप में हुई है। अनिल पिछले तीन दिन से लापता था और मेहनत मजदूरी करता था।मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी हत्या करी है।पुलिस ने सोमवार 11:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।