बिल्हौर: कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की हुई मौत
अरौल के कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर रविवार शाम 8:00 बजे एक बाइक का नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक में सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर दो भाई एक बहन सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिल्हौर सीएससी में भर्ती कराया।जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।