बिल्हौर: शिवराजपुर पुलिस ने होली पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार किए बरामद
शिवराजपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन दो परिवारों में विवाद हो गया। जिसमें फायरिंग भी हुयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने वाले आरोपियों को पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर 2:00 बजे विधि कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए।