बिल्हौर तहसील प्रशासन ने रविवार दोपहर 3:00 बजे नसीरामऊ और खाड़ामऊ गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हटाए। दोनों स्थानों पर बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाए गए। तहसीलदार तिमिराज सिंह ने बताया कि दोनों जगह पर सरकारी जमीन में अवैध कब्जा किया गया था। अब इन जमीनों को कब्जा मुक्त कर दिया गया है।