रफीगंज: हाजीपुर से एक नशेड़ी को पत्नी के साथ मारपीट करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज के हाजीपुर से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसकी पहचान हाजीपुर निवासी मो जहांगीर के पुत्र जिशान के रूप में किया गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।पत्नी के सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जांचों अल्कोहल की पुष्टि के बाद जेल भेज दिया गया।