रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने बौर गांव से अवैध हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार
रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ के संयुक्त छापामारी कर बौर गांव से छापामारी कर अवैध हथियार बरामद किया है। इस संदर्भ में सोमवार की रात्रि 10:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बौर गांव निवासी कुंदन कुमार एवं मिथुन कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेज दिया।