रफीगंज: रफीगंज शहर के आरबीआर खेल मैदान के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
रफीगंज शहर के आरबीआर खेल मैदान के समीप सोमवार की रात्रि 9 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा का निवासी रवि रंजन कुमार एवं धनावां राहुल कुमार के रूप में किया गया है। रविरंजन की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे रेफर किया गया।