रफीगंज: रफीगंज RPF ने नवादा के एक शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
रफीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 से RPF ने अंग्रेजी शराब के साथ नवादा जिला के नारदीगंज थाना के मसौढा गाँव निवासी सुरेंद्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार रात्रि 9 बजे RPF इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया शुभम के पास से विभिन्न ब्रांड के कुल 07.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया तथा आरोपी को जेल भेज दिया गया।