पटियाली: जन्माष्टमी को लेकर पटियाली बाजार में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की मूर्तियों और कान्हा ड्रेस की जमकर हुई खरीदारी
पटियाली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कस्बे में तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार शाम बाजार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। लोगों ने लड्डू गोपाल की मूर्तियां, वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, पालना, बांसुरी, मुकुट और सजावट का सामान खरीदा। बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए कान्हा ड्रेस की भी खरीदारी हुई। गोपाल जी महाराज मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।