मंझनपुर: गौतमबुद्ध नगर में अपर जिलाधिकारी ने पोषण वाटिका में 250 सहजन के पेड़ रोपित कर पर्यावरण को दिया नया आयाम
अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बुधवार को मंझनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17, गौतम बुद्ध नगर, मंडूकी रोड खोरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 के तहत पोषण वाटिका का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 250 सहजन के पेड़ रोपे गए, जिन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए चाहरदीवारी के अंदर रोपित किया गया है।