ऊन: चौसाना—बिड़ौली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी जनता से कर रहे घपलेबाजी, वीडियो हुआ वायरल
Un, Shamli | Aug 21, 2026 शामली जिले की ऊन तहसील क्षेत्र के चौसाना—बिड़ौली रोड पर स्थित एक पैट्रोल पंप की वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर पैट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाते हुए बताया कि उसने ₹500 का तेल डलवाया था, लेकिन सेल्समेन द्वारा सिर्फ ₹400 का ही तेल दिया गया।