राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव ने किया सीहोर जिले के खेल परिसरों का निरीक्षण
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव श्री संजीव सिंह द्वारा शनिवार को सीहोर जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों, खेल आयोजनों तथा निर्मित एवं निर्माणाधीन खेल अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव श्री संजीव सिंह ने चर्च ग्राउंड फुटबॉल स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल एवं वेटलिफ्टिंग हॉल सहित विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल सुविधाओं की व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर प्रमुख सचिव श्री संजीव सिंह द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रमुख सचिव ने खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े अधिकारियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं सीहोर अमित सिंह, संभागीय अधिकारी रुबिका दीवान सहित खेल विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026