धरमपुरी: नप परिसर में सफाईकर्मियों से बातचीत और सहमति के बाद हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
नगर परिषद स्थाई सफाईकर्मियों की हड़ताल नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जियाउल हक,उपाध्यक्ष व मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष एवं पार्षदों की मौजूदगी में हुई बातचीत ओर आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हो गई।ओर सफाईकर्मी बुधवार से अपने कार्य पर लौट आए बता दे वेतन की मांग को लेकर स्थाई सफाईकर्मी विगत कई दिनों से अपने सारे कार्य छोड़ हड़ताल पर चल रहे थे ।