धरमपुरी: नए थाना परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, शपथ दिलाई गई
पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरुकता रैली दिनांक 15 जुलाई दोपहर 02 बजे नशामुक्ति जागरूकता रेली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए थाना परिसर पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। रैली थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल रहे ।