धरमपुरी: नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी रही जारी, मांगे पूरी न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
नगर परिषद के स्थाई सफाई कर्मियों की अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले वेतन के मुद्दे पर 8 वे दिन भी हड़ताल जारी रही ओर मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।सफाई कर्मियों का कहना है वेतन के मुद्दे पर आज हम इंदौर जाकर आवास व नगरीय प्रशासन मंत्री म.प्र कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर धरना देकर वेतन की मांग रखेंगे बता ।